बागेश्वर बाबा को पुलिस ने तीसरी बार कार्यक्रम करने से लगाई रोक, सन्देश जारी कर किया श्रद्धालुओं से किया वादा

By: PalPal India News
March 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री को तीसरी बार कार्यक्रम करने से पुलिस प्रषाशन ने लगाई रोक। यह सन्देश उन्होंने खुद जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया आज होने वाले कार्यक्रम को पुलिस-प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है। इसलिए बाबा बागेश्वर बिहार नहीं आ पाएंगे। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर लोगों से वादा किया कि वह जल्द ही आएंगे।

दरअसल वैशाली पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज 5 मार्च को बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन पुलिस ने रोक लगा दिया है। पुलिस ने बताया की वैशाली जिले के जुड़ावनपुर गांव में बाबा बागेश्वर आज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम में 5-7 लाख लोगों के आने की संभावना थी। बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को बिहार पुलिस ने वैशाली आने से रोक दिया है। जानकारी के अनुसार बाबा बागेश्वर आज आने वाले थे लेकिन अब वे नहीं आएंगे।

इस वजह से नहीं मिली अनुमति

दरअसल राघोपुर संपूर्ण दियारा क्षेत्र गंगा नदी से चारों तरफ से घिरा हुआ द्वीपीय क्षेत्र है। जहां जाने का एकमात्र साधन पीपा पुल एवं नाव है। जिससे इतने लोगों का आवागमन सुरक्षा के दृष्टिकोण से संभव प्रतीत नही होता है। चूंकि इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्याप्त जगह और आवागमन हेतु पर्याप्त साधन उपलब्ध नही है। इसलिए कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई है।

धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा ?

बाबा बागेश्वर उर्फ धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से भी बयान जारी किया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवधानों के कारण हम नहीं आ पा रहे हैं। आप लोग अपना कार्यक्रम सफल बनाओ, हम बालाजी से प्रार्थना करते हैं।  हम जुड़ावनपुर गांव  जरूर आएंगे। पक्का आएंगे, कब आएंगे ये आपको बाद में बताएंगे। आप अपना ख्याल रखिएगा। उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही आएंगे। आप लोगों के साथ मिलकर उत्सव मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *