पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में 65 साल के बुजुर्ग ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। उसने बच्ची धमकाते हुए किसी को यह बात किसी को न बताने कहा और मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग का लिफ्ट से जाते समय सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह शासकीय विभाग से रिटायर है।
बुधवार को बच्ची के परिजनों ने ग्वारीघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार शाम की है। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। 12 साल की बच्ची अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में दोस्तों के साथ खेल रही थी। सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले 65 साल के डी श्रीनिवास भारती बच्चों के पास पहुंचे। उन्होंने सभी बच्चों से पूछा कि परीक्षा और रिजल्ट कैसा रहा ? इसके बाद बुजुर्ग ने बच्ची को अपने पास बुलाया।
इसके बाद किनारे ले जाकर गंदी हरकत की। बच्ची ने रोना शुरू कर दिया और दौड़कर वहां से जाने लगी तो बुजुर्ग ने उसे धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो अच्छा नहीं होगा। इतना कहते हुए बुजुर्ग लिफ्ट पर पहुंचा और अपने फ्लैट पर चला गया। डरी बच्ची सीढ़ीयों से अपने घर पहुंची, जहां उसने बड़ी मां से रोते हुए सारी घटना बताई। तुरंत ही बच्ची की बड़ी माँ अपार्टमेंट गई जहाँ आरोपी बुजुर्ग के घर का रेनोवेशन का काम चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी के साथ कहीं और किराए के मकान में रहता था। पुलिस की एक टीम जब श्रीनिवास के किराए के मकान पर पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी मौजूद थी, जिसका कहना था कि वह तीन मार्च की रात से ही घर नहीं आए है। बताया गया कि बुजुर्ग के बच्चे विदेश में रहते है। वहीं बुधवार को जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो वहां पर उसकी पत्नी भी नहीं मिली।