पलपल इंडिया प्रतिनिधि,इंदौर। पिता से ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करवाकर युवक ने जहर खरीदा और आत्महत्या कर ली। जानकारी मुताबिक युवक कई दिनों से तनाव में था।
पुलिस के मुताबिक नीलेश पुत्र राजकुमार निवासी गोविंद नगर का बेहोशी की हालत में एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर के पास मिला था। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात नंबर से फोन पर हमें नीलेश की सूचना मिली कि वह बेहोश पड़ा है। हम उसे फ़ौरन निजी अस्पताल ले गए। वहां से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक तीन महीने पहले ही नीलेश की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। इसके चलते वह मायके में थी। नीलेश की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह पेट्रोल पंप पर काम करता था। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि घर से तीन किलोमीटर दूर वह इस अवस्था में मिला था।