पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। कोतवाली थाना पुलिस को बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि गोपालबाग तालाब के पास दो बच्चों के कपड़े और चप्पलें रखी हुई हैं। वहीं, उनके परीक्षा के पेपर भी पास में पड़े हैं। आशंका जताई गई थी कि नहाने के दौरान दोनों बच्चे तालाब में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास सघन जांच शुरू की।
पुलिस को मौके से बच्चों के कपड़े और बैग बरामद हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को बुलाया और तालाब में गहन सर्च अभियान चलाया। करीब दो घंटे तक लगातार खोजबीन के बावजूद बच्चों का कुछ पता नहीं चला। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था गुरुवार सुबह रेस्क्यू फिर शुरू किया गया और एक की लाश बरामद कर ली गई
जिसकी लाश मिली है उसका नाम वैभव कोरी है जो 15 वर्ष का है वहीं 17 साल के पवन कोरी की तलाश जारी है दोनों सिंधी कैंप निवासी है और तमर हाई स्कूल में पढ़ते हैं बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल में होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने गए थे घटना के बारे में स्थानीय निवासी ने बताया कि वे गोपालबाग के पास ही रहते हैं। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उनके एक दोस्त को फोन आया कि कुछ स्कूली बच्चे तालाब में नहा रहे थे। वे आठवीं से नौवीं कक्षा के छात्र लग रहे थे।
उनके दोस्त ने बताया कि चार लड़के तालाब में नहा रहे थे, इसी दौरान अचानक दो बच्चे पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद दो अन्य बच्चे घबराकर वहां से भाग गए और कुछ स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक तालाब के किनारे बच्चों को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं मिले, तो पुलिस को सूचना दी गई।
HIGHLIGHTS