असम की युवती पहुंची जबलपुर पुलिस स्टेशन, चल रहा देह व्यापार, नौकरी की सैलरी भी नहीं दी

By: PalPal India News
March 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में संचालित स्पा सेंटरों की एक युवती ने पोल खोल कर रख दी है। थाना ओमती में देर रात पहुची एक युवती ने बताया कि रसल चौक के रॉयल स्पा सेंटर सहित स्पा सेंटरो में लड़कियों से देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित युवती का कहना है कि स्पा संचालक सेलरी देने के बहाने उस पर ग्राहकों को खुश करने का दबाव बना रहे थे। जिसके बाद पीड़ित युवती ने थाना ओमती पहुच कर अपनी आप बीती पुलिस को बताई जिस शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में जुटी हुई है। यहां पर आपको बता दें कि हाल ही में शहर के नामचीन स्पा सेंटर में थाना विजय नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए कई लड़कियों सहित कई युवकों को आपत्ति जनक हालत में गिरफ्तार किया था। जिससे माना जा सकता है जो आरोप पीड़ित युवती ने स्पा सेंटरों पर लगाये है वह सही है।

HIGHLIGHTS

  • असम की युवती को जबलपुर में स्पा सेंटर से निकाला
  • ओमती थाने पहुंचकर संचालक पर आरोप लगाते बोली
  • यहां चल रहा देह व्यापार, नौकरी की सैलरी भी नहीं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *