लॉज में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला, पुलिस जुटी जांच में

By: PalPal India News
March 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। नवी मुंबई के एक शिरवणे गांव स्थित न्यू मिनी महल लॉज में महिला का शव नग्न अवस्था में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को दस्तावेजों की जांच में एक शख्स का आधार कार्ड मिला है।

महिला एक शख्स के साथ मंगलवार रात लॉज में आई थी और सुबह 5:00 बजे के करीब शख्स लॉज से निकल गया था। जब लॉज के नौकर ने सुबह वहां जाकर देखा, तो महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। लॉज के मैनेजर ने तुरंत नेरुल पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दस्तावेजों की जांच में पुलिस को शख्स का आधार कार्ड मिला है। हालांकि, महिला के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से दस्तावेज को इकट्ठा किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए वाशी स्थित महानगर पालिका भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा।

नियम का उल्लंघन

नियम के मुताबिक, लॉज में जाने के लिए दोनों लोगों को अपने पहचान पत्र देने होते हैं, लेकिन इस मामले में लॉज के मैनेजर ने केवल शख्स के दस्तावेजों के आधार पर ही दोनों को अंदर जाने की अनुमति दी, जो कि एक बड़ी चूक मानी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि महिला नशे की अवस्था में थी और इसी दौरान शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण उसकी मौत हो सकती है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में महिला के शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *