पलपल इंडिया प्रतिनिधि,देवास। देवास में पुलिस ने चार कॉल सेंटरों पर रेड कार्रवाई की है जिसमें आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन कॉल सेंटरों के माध्यम से लोगों को शादी कराने, घुटने का दर्द ठीक करने और शेयर बाजार में मुनाफा कमाने के नाम पर ठगा जा रहा था।
आपको बता दे मध्य प्रदेश के देवास में एडवाइजरी और अलग-अलग तरह के कॉल सेंटर खोलकर धोखाधड़ी के बड़े रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिसमें चार कॉल सेंटर के आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया प्रकरण। इनसे 60 मोबाइल फोन और कंप्यूटर सहित कई गैजेट्स जब्त किए गए हैं। किसी को शादी करवाने के नाम पर, तो किसी को घुटने का दर्द ठीक करवाने के नाम पर ठगा गया। कई लोगों को शेयर बाजार में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों रुपए की चपत लगाई गई है। अन्य सेंटरों की भी जांच जारी है।