आबू रोड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ट्राले से टकराई 6 लोगों की मौत

By: PalPal India News
March 6, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। राजस्थान के आबू रोड में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी अनुसार गुरुवार को सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में एक महिला के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार कार के ट्रॉले से टकरा जाने के कारण ये भीषण हादसा हुआ और आधे दर्जन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

तड़के 3 बजे हुआ हादसा?

इस हादसे के बारे में पुलिस ने पूरी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि ये भीषण हादसा सिरोही के किवरली गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे हुई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रॉले से टकरा गई। माउंट आबू के क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग जालोर जिले के एक गांव के रहने वाले थे। वे अहमदाबाद से वापस लौट रहे थे। किवरली के पास कार ट्रोले में घुस गई।

मौके पर ही गई 4 की जान

अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार 4 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। इसके बाद दो लोगों की मौत अस्पताल में हुई है। हादसे में घायल एक महिला का इलाज किया जा रहा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान- नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी पोशी देवी और बेटे दुष्यंत, चालक कालूराम, उनके बेटे यशराम और जयदीप के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *