T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ने लिए बड़े अहम फैसले, भारत और श्रीलंका ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाईकिया

By: PalPal India News
March 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। इटली की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने के लिए अहम फैसला लिया है और कनाडा के एक पूर्व खिलाड़ी को टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के स्टेट क्रिकेटर रहे हैं और कनाडा की टीम के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके पास कोचिंग का भी अनुभव है, जो इटली की टीम के काम आ सकता है।

जानकारी के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें से भारत और श्रीलंका ने मेजबान होने के नाते पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। इटली की टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्वालीफाई करने के लिए इटली की टीम खेलेगी टूर्नामेंट

इटली की टीम यूरोपियन रीजन फाइनल्स में हिस्सा लेगी। इसमें नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, ग्वेर्नसे और जर्सी की टीमें भी खेलेंगे। इन टीमों से दो टीमें ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में इस टूर्नामेंट में इटली की टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इसी वजह से इटली ने क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से जॉन डेविसन को कोच पद की अहम जिम्मेदारी दी है।

कोच बनने के बाद जॉन डेविसन ने कहा कि मैं इटली टी20 टीम का मुख्य कोच नियुक्त होने पर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैंने एक खिलाड़ी के रूप में विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का रोमांच उठाया है। इटली के प्लेयर्स के साथ उस रोमांच को दोहराने के लिए उत्सुक हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *