पलपल इंडिया प्रतिनिधि,छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है जिसने सबको हैरत में डाल दिया यहाँ एक एसएचओ अरविंद कुजूर ने खुद को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मौके पर ही पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
दरअसल मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर में गुरूवार देर शाम एक थाना प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार बताया कि कोतवाली पुलिस एसएचओ अरविंद कुजूर ने ओरछा रोड पुलिस थाना क्षेत्र में अपनी दाहिनी कनपटी में गोली मार ली और उनकी तुरंत मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह यहां किराए के मकान में रहते थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसएचओ ने यह कदम क्यों उठाया। मृतक के परिचितों के अनुसार, वह किराए के मकान में अकेले रह रहे थे, क्योंकि उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ छतरपुर से 165 किलोमीटर दूर सागर जिले में रहती हैं और वहां नौकरी करती हैं। शुरूआती जांच में पाया गया की आखिरी बार कुजूर की बात उनकी केयरटेकर से हुई थी जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालाकिं पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्मार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी।