ऑस्ट्रेलिया का महान दिग्गज खिलाड़ी आएंगे भारत की साउथ की फिल्म में नजर, 28 मार्च को रिलीज़ होगी फिल्म

By: PalPal India News
March 7, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक है लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी के वे अब जल्द साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन श्रीलीला भी नजर आएंगी। डेविड अब जल्द ही साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में डेविड बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की हीरोइन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। क्रिकेट की दुनिया का ये स्टार खिलाड़ी अब ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं। हालांकि डेविड पहले भी एक विज्ञापन एसएस राजामौली के साथ शूट कर चुके हैं।

आपको बता दे डेविड वॉर्नर के बल्ले से पूरी दुनिया के बॉलर कांपा करते थे। डेविड ने अंतरर्राष्ट्री क्रिकेट मुकाबलों से लेकर आईपीएल तक में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। बीते साल डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। अब डेविड वॉर्नर एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

इसी महीने रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में काम किया है। हालांकि अभी तक डेविड के किरदार के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन डेविड अब इस फिल्म में श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। श्रीलीला अब जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘आशिकी-3’ में नजर आने वाली हैं। वहीं डेविड वॉर्नर फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी महीने की 28 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को वैंकी कुडुमुला ने डायरेक्ट किया है और वेनेला किशोर, श्रीलीला और लाल जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *