पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जब से रिचार्ज प्लान महंगे हुए है यूज़र्स अक्सर एक सस्ता और परफेक्ट प्लान तलाशते है इस बीच बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा ले सकते हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इस बीच ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। BSNL ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से ग्राहकों को निजी कंपनियों के महंगे प्लान से छुटकारा दिला दिया है।
आपको बता दें कि बीएसएनएल के पास करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
बीएसएनएल ने लिस्ट में 199 रुपये का धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश किया है।बीएसएनएल 199 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें आपको 30 दिन तक सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, फ्री एसएमएस और डेटा की सुविधा दी जाती है। इसमें डेली 100 फ्री SMS मिलते हैं। इसके साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। अगर आपको लंबी वैलिडिटी की जगह अधिक दिनों तक कॉलिंग वाला प्लान चाहिए तो इसकी तरफ जा सकते हैं।