बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना शर्मा हाल ही में एक इवेंट के दौरान सीढ़ियों से फिसल गईं, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए गिरने से बचा लिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
इंस्टाग्राम पेज इंस्टैंट बॉलीवुड ने इस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें कंगना शर्मा ग्लैमरस ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे स्टाइलिश अंदाज में सीढ़ियों के ऊपर खड़ी थीं, लेकिन अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह दो सीढ़ियां नीचे फिसल गईं। हालांकि, उन्होंने खुद को संभालते हुए सीढ़ियों पर बैठकर गिरने से बचा लिया।
यह नजारा देख वहां मौजूद लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ फैंस ने उनकी तेजी से खुद को संभालने की क्षमता की तारीफ की, जबकि कुछ ने इवेंट्स में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी।