पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इस विमन्स डे आप अपनी बेटी के फ्यूचर को सुरक्षित कर सकते हैं। बढ़ती महंगाई में इन खर्चों को पूरा करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। ऐसे में सरकार की बेटियों के लिए एक स्कीम है। इसका नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। इस स्कीम में आप बेटी के जन्म से ही निवेश करें तो आपको किसी भी बड़े खर्चे की चिंता नहीं सताएगी।
अक्सर पेरेंट्स को अपने बच्चों की हायर एजुकेशन और शादी में होने वाले खर्च की चिंता सताती रहती है। यह एक सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। आप पोस्ट ऑफिस या बैंकों के माध्यम से इसमें अपनी बेटी का खाता खुलवा सकते हैं। SSY पर सरकार ने सबसे अधिक 8.2 फीसदी ब्याज दर तय की हुई है। यह सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दर है। आइए इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
एसएसवाई में आपकी बेटी को मैच्योरिटी के समय 70 लाख रुपये तक की बड़ी रकम मिल सकती है। मान लीजिए आप अपनी बेटी की उम्र 1 साल होने पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाते हैं। अगर आप हर वित्त वर्ष में 1,50,000 रुपये निवेश करेंगे, तो जब बेटी की उम्र 21 साल की होगी यानी मैच्योरिटी के समय कुल 69,27,578 रुपये का फंड जमा हो जाएगा। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी और ब्याज आय 46,77,578 रुपये होगी।
पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय विमन्स डे मनाया जा रहा है। हर किसी के जीवन में जन्म से ही महिलाओं का अमूल्य योगदान रहता है। चाहे वह मां के रूप में हो, बहन के रूप में, पत्नी के रूप में या फिर बेटी के रूप में हो। विमन्स डे पर जेंडर इक्विलिटी, रिप्रोडक्टिव राइट्स और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दों पर फोकस किया जाता है। समय के साथ यह दुनिया महिलाओं के लिए सहज और सुंदर बन रही है। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी बेटी का फ्यूचर बेहतर बना सकते हैं।