भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला, कौन कौन खेल सकता है मैच

By: PalPal India News
March 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा यह मैच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। इन मैच में उन चार भारतीय प्लेयर्स के खेलने के पूरे चांस हैं, जो पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी खेले थे।

फाइनल का महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं। भारतीय टीम लगातार तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगी। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल विराट कोहली की कप्तानी में खेला था। लेकिन तब उसे पाकिस्तान ने 180 रनों से मात दी थी। अब टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। चार प्लेयर्स ऐसे हैं, जो पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी खेले थे।

मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने नहीं हारा एक भी मैच

रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का फाइनल मुकाबला खेले थे और इन प्लेयर्स का न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी खेलना लगभग तय है। रोहित मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया बिना एक भी मैच हारे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंची है।

25 साल पहले न्यूजीलैंड से फाइनल हारा था भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में ये दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मैच हुआ था। तब कीवी टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में भारत की तरफ से सौरव गांगुली ने शतक लगाया था और 117 रनों की पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए क्रिस केन्स ने 102 रन बनाए थे और गांगुली के शतक पर पानी फेर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *