मायके जाने से किया मना, तो दो साल की मासूम के साथ माँ ने लगाई फांसी

By: PalPal India News
March 8, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। बरही थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव में एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ फांसी लगा ली इस घटना के बाद से ही पुरे गाँव में मातम फ़ैल गया। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि महिला कुछ दिन पहले ही अपने मायके से लौटी थी और फिर से मायके जाने की जिद कर रही थी। जिसके चलते पति और ससुराल के लोगों ने उसे जाने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।

दरअसल यह घटना बरही थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव में शुक्रवार की शाम हुई जब घर में महिला और उसकी दो साल की बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मां बेटी के शव फंदे पर मिलने से सनसनी फैल गई। बरही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर रात बरही अस्पताल पहुंचाए। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला मायके जाना चाहती थी और नहीं जाने देने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया तो वहीं मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *