पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। लगातार दूसरे साल रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियन बनने में कामयाब रही। वहीँ भारत पहली ऐसी टीम है जिसने तीसरी बार खिताब जीत लिए।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने को इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया और 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की और सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। इस खिताबी जीत में कप्तान रोहित शर्मा को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया।
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने लगातार दूसरे साल ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और नया कीर्तिमान रच दिया। दरअसल, साल 2024 में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली।
लगातार ICC मेन्स ट्रॉफी जीतने वाली टीमें