भोजपुरी अदाकारा Neha Malik ने ब्लैक साड़ी में ढाया कहर

By: PalPal India News
March 10, 2025

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस अदाकारा और सोशल मीडिया सेंसेशन नेहा मलिक एक बार फिर अपनी स्टाइलिश अदाओं से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लैक साड़ी में कुछ बेहद हॉट और एलीगेंट तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा मलिक अपनी दिलकश अदाओं और परफेक्ट पोज़ के साथ फैंस को दीवाना बना रही हैं।

ब्लैक साड़ी के साथ उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके लुक को और भी रॉयल टच दे रही है। तस्वीरों के साथ नेहा ने कैप्शन दिया, “My black sari speaks louder than words.” उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी अदाओं को “कहर” बता रहा है। एक यूजर ने लिखा, “Beauty Beauty Beauty,” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “I really love the outfit, so pretty!”

नेहा मलिक अपने बोल्ड और फैशनेबल लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और फैंस उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जहां उनकी हर तस्वीर पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *