भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद, पत्थरबाजी और आगजनी की हुई घटना

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जितने के बाद जहाँ पूरे देश में जश्न का माहौल है लेकिन इंदौर के महू में दो पक्षों में विवाद की घटना सामने आई है।

दरअसल इंदौर के महू में भारत की जीत के बाद दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया है। इस विवाद के बाद पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई है, वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। भारत की जीत के बाद जश्न मना रहे जुलूस पर एक गुट द्वारा पथराव किया गया। उपद्रवियों ने गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़ और उसके बाद दो गाड़ी और अब तक चार दुकानों को किया आग के हवाले।

विशेष वर्ग ने जश्न जुलूस पर किया हमला

भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत की जीत के बाद महू शहर में एक विशेष वर्ग ने जश्न मना रहे जुलूस पर पथराव कर दिया जिससे तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। दरअसल भारत की जीत के बाद महू शहर में युवाओं द्वारा हर्ष जुलूस निकाला जा रहा था। उक्त जुलूस शहर की जामा मस्जिद के सामने से निकल रहा था। इस दौरान जामा मस्जिद के आस पास से विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इस दौरान युवाओं में भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद शहर भर में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।

अभी शांति व्यवस्था बनी हुई है पुलिस अलर्ट है और भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई है और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। इंदौर के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कि, “यहां शांति व्यवस्था बनी हुई है, कहीं कोई समस्या नहीं है। मैं आपके माध्यम से सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूं। किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर ध्यान न दें, इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *