पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र से सहादतगंज मुरावन टोला में शादी के अगले दिन यानी की सुहागरात के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मौत से हड़कंप मच गया. वहीं अब इन दोनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आया है, जो कि हैरान कर देने वाला है. परिजनों को भी इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विश्वास नहीं हो रहा है.
मामला थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है। सुहागरात के बाद जब सुबह हुई तो दोनों नवदंपति कमरे से बाहर नहीं निकले. इसके बाद जब घरवालों ने कमरा खोला तो अंदर का नजार देख हैरान रह गए. एक तरफ जहां बेड पर दुल्हन की लाश पड़ी थी तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हे की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें दोनों की मौत का कारण बताया गया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आई है, वो हैरान कर देने वाली वाली है. दरअसल, सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर कुछ देर बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि दूल्हे ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पा रहा है. ये पुलिस और परिजनों दोनों के लिए रहस्य बना हुआ है. थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का मामला है. रात लगभग 12 बजे के बाद दूल्हे ने की थी दुल्हन की हत्या.
बता दें कि दोनों का सुहागरात के अगल दिन ही रिसेप्शन था. लेकिन उससे पहले ही इनकी मौत हो गई. एक तरफ जहां नई बहू के आने की खुशी थी. वहीं पल भर में खुशी मातम में बदल गई. जिसने भी इस खबर को सुना वह घर पहुंचने लगा. बीते 7 मार्च को प्रदीप की शादी मानतू राम की बेटी शिवानी से हुई थी. मानतू राम दिल्ली के लोहामंडी में ठेला चलाने का काम करते है. शिवानी भी उनके साथ ही दिल्ली में ही रहती थी. शिवानी की पढ़ाई कक्षा 8 तक हुई है. प्रदीप के पिता भग्गन की मौत कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. प्रदीप दो भाई और तीन बहन है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है और यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर वो कौन सी वजह होगी कि एक शख्स ने अपनी सुहागरात पर ही पहले पत्नी को मार डाला और फिर खुद को फांसी लगा ली।