पटाखा गोदाम में लगी आग 3 बच्चों सहित 5 की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी  मुताबिक, यह घटना छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सुचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की बहादुरी –

आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन की कार्रवाई –

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इलाके में शोक की लहर –

घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पटाखा गोदाम में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। प्रशासन ने इस घटना के बाद अन्य पटाखा गोदामों की जांच के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *