बाइक रोकने की कोशिश में गिरे, सिर पर से गुजरा एंबुलेंस का पहिया हुई मौत

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,मुरैना। मुरैना में एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया जिसमें वकील जयदीप तोमर की मौत हो गई। दरअसल अंबाह के डायवर्सन रोड पर वकील ने बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक सहित गिर गए और सिर पर एंबुलेंस का पहिया गुजर गया।

दरअसल अंबाह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जयदीप तोमर उम्र 34 वर्ष शनिवार रात को जयश्वर मेले में गए थे, वहां से रात 11 बजे जग्गा चौराहा से प्रताप कॉलोनी स्थित घर आ रहे थे जैसे ही वह डायवर्सन रोड पर पहुंचे, तभी सड़क पर सामने से आ रही एंबुलेंस से बचने के लिए वकील ने बाइक रोकने का प्रयास किया और इस प्रयास में वह बाइक सहित गिर गए। जिसके बाद तेज रफ्तार एंबुलेंस का पिछला पहिया उनके सर के ऊपर से गुजर गया, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अंबाह टीआई सतेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मर्ग का प्रकरण दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एंबुलेंस की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *