हफ्ते में कितनी बार धुले अपने हेयर, बालों के लिए क्या ज्यादा बेहतर साबित होगा?

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। हेयर केयर रूटीन में हेयर वॉश एक बेहद जरूरी स्टेप होता है। बता दें कि आपको ज्यादा हार्ष केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जहां कुछ लोग एक हफ्ते में एक बार ही बाल धोते हैं, तो वहीं कुछ लोग एक हफ्ते में दो बार हेयर वॉश करते हैं, तो वहीं कुछ लोग तो हर रोज शैंपू करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोना आपकी बालों की सेहत के लिए फायेदमंद माना जाता है? एक हफ्ते में दो बार शैंपू से हेयर वॉश करना सही माना जाता है। हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि एक हफ्ते में कितनी बार शैंपू करना चाहिए, इसका सही जवाब हेयर टाइप के ऊपर निर्भर करता है।

कर्ली हेयर बालों को हफ्ते में एक बार धुलना चाहिए अपने बाल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो आपको एक हफ्ते में एक बार ही शैंपू करना चाहिए। अगर कर्ली हेयर्ड लोग हर रोज शैंपू करेंगे, तो उनके बालों की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। एक बार शैंपू करने की वजह से आपके बाल शैंपू में मौजूद केमिकल्स से ज्यादा डैमेज होने से भी बच सकते हैं।

किसे रोज शैंपू करना चाहिए?

अगर आप ह्यूमिड क्लाइमेट में रहते हैं, तो आपको हर रोज शैंपू से हेयर वॉश करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूमिड क्लाइमेट की वजह से आपके बाल और आपकी स्कैल्प पर जल्दी पसीना, गंदगी और ऑइल जमा हो जाता है। इसके अलावा अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ऑयली हैं, तो भी आप हर रोज शैंपू से अपने बाल धो सकते हैं। रोज शैंपू करने से आप पसीने और एक्सेसिव ऑइल की वजह से होने वाले फंगल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *