सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता दाम में आई गिरावट, देशभर में गोल्ड की कीमत

By: PalPal India News
March 10, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोने में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 88,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा जो पिछले कारोबारी सत्र में 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चार सत्रों की तेजी के बाद चांदी की कीमत भी 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,250 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 0.32 प्रतिशत गिरकर 2,904.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। इस बीच, हाजिर सोना भी 0.13 प्रतिशत गिरकर 2,905.31 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के उपाध्यक्ष-जिंस राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में उछाल के कारण सोने और चांदी में हाल के उच्चस्तर से लाभ हुआ। मेक्सिको पर शुल्क को एक महीने तक टालने के अमेरिकी प्रशासन के फैसले ने सतर्क भावना को और बढ़ा दिया। हालांकि, कमजोर डॉलर ने सोने और चांदी को संभलने में मदद की। मई डिलिवरी के लिए चांदी वायदा 32.80 डॉलर प्रति औंस पर कम कारोबार कर रहा था।

  • Fine Gold (999):₹8603
  • 22 KT:₹8396
  • 20 KT:₹7656
  • 18 KT:₹6968
  • 14 KT:₹5549

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *