इंडिगो का होली ऑफर: मात्र 1199 रुपए में हवाई सफर का सुनहरा मौका

By: PalPal India News
March 11, 2025

नई दिल्ली। होली के त्योहार को और खास बनाने के लिए भारत की अग्रणी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने अपनी “होली गेटअवे सेल” की घोषणा की है। इस विशेष ऑफर के तहत, यात्री केवल 1,199 रुपए से शुरू होने वाले किफायती हवाई किराए पर यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यह शानदार अवसर उन यात्रियों के लिए है, जो होली के मौके पर अपने प्रियजनों से मिलने या घूमने की योजना बना रहे हैं।

ऑफर की अवधि और यात्रा की तारीखें:

  • बुकिंग विंडो: 10 मार्च से 12 मार्च 2024
  • यात्रा अवधि: 17 मार्च 2025 से 21 सितंबर 2025

इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों का शुरुआती किराया 1,199 रुपए, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया 4,199 रुपए से शुरू होता है। इसके अलावा, इंडिगो यात्रियों को कई विशेष सेवाओं पर भारी छूट भी दे रहा है, जिसमें शामिल हैं:

स्पेशल डिस्काउंट ऑफर्स:

सामान भत्ता: प्रीपेड अतिरिक्त सामान (15 किग्रा, 20 किग्रा, 30 किग्रा) पर 20% तक की छूट
सीट चयन: अपनी पसंदीदा सीट चुनने पर 35% तक की छूट
प्री-बुक भोजन: पहले से भोजन बुक करने पर 10% तक की छूट
इमरजेंसी XL सीटें: घरेलू उड़ानों के लिए 599 रुपए और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 699 रुपए से शुरू।
फास्ट फॉरवर्ड: एयरपोर्ट पर चेक-इन और सुरक्षा जांच में तेजी लाने वाली सेवा पर 50% तक की छूट
6E प्राइम और 6E सीट एंड ईट: इन सेवाओं पर 30% तक की छूट
वेबसाइट/ऐप छूट: इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से बुकिंग करने पर 5% तक की अतिरिक्त छूट

इंडिगो का बयान:- इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “हम इस होली सीजन में अपने यात्रियों को बेहतरीन यात्रा अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं। हमारी ‘होली गेटअवे सेल’ के तहत यात्रियों को बेहद सस्ती दरों पर टिकट बुक करने का मौका मिल रहा है। यह सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए जल्दी करें और इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से अपनी टिकट बुक करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *