ब्लैक टॉप में अवनीत कौर का ग्लैमरस अवतार, वैनिटी वैन से तस्वीरें वायरल

By: PalPal India News
March 11, 2025

फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से फैंस को लगातार इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वैनिटी वैन के अंदर की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अवनीत ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “Vanity van scenes. #comingsoon”, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी नए प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इन ग्लैमरस तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया।

एक यूजर ने कमेंट किया, “The prettiest girl I’ve ever seen!”, जबकि दूसरे ने लिखा, “She’s the cutest!”। उनकी पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जिनमें फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *