पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली के आनंद विहार में एक बड़ी दर्दनाक घटना घट गई है। यहाँ एक झोपड़ी में आग लगने से 3 लोगों की जलकर मौत हो गई है। इन तीनों के शव पूरी तरह जली अवस्था में बरामद कर लिए गए हैं। शवों की हालत बहुत खराब है क्योंकि वह पूरी तरह जल चुके हैं। मृतकों की पहचान भी हो गई है।
पूरा मामला दिल्ली के जीसीआर एन्क्लेव, एनआर गर्ग नर्सिंग होम एवं केन्द्रीय विद्यालय, आनंद विहार का है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर कुल 3 दमकल गाड़ियां भेजी गईं थीं। जानकारी मुताबिक़ शवों की पहचान जग्गी कुमार, श्याम सिंह और कांता प्रसाद के रूप में हुई है। ये तीनों ही यूपी के रहने वाले थे। एसएचओ मनीष और आईओ एसआई सोकेन्दर थाना आनंद विहार से आगे की जांच के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।