कॉलेज में पीटी टीचर की स्कूटी स्लिप हो ट्रेलर की चपेट में आई, मौत

By: PalPal India News
March 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गुजरात के भुज में एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहाँ कॉलेज जा रही एक लड़की भारी ट्रेलर की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

आपको बता दे सुबह-सुबह कॉलेज जा रही लड़की की एक्टिवा स्लिप हो गई और उसकी जान चली गई। एक्टिवा फिसली तो लड़की पास से गुजर रहे ट्रेलर के टायर के नीचे आ गई। इस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा भुज के माधापर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। यहां मृतक की पहचान नवावास की रहने वाली 25 वर्षीय नंदनीबेन लालजीभाई पिंडोरिया के रूप में हुई है, जो कॉलेज में पीटी टीचर थीं।

लड़की की गाड़ी फिसलने और उसके ट्रेलर के नीचे आने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ट्रेलर के बाईं तरफ चल रही है, लेकिन उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह दाईं तरफ गिर जाती है। पास से गुजर रहे ट्रेलर के कई पहिए उसके ऊपर से गुजरते हैं। इसके बाद आसपास के लोग दौड़कर लड़की के पास पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *