पलपल इंडिया प्रतिनिधि। शुक्रवार को होली पर्व के कारण गोरखपुर में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने जुमे की नमाज का समय बदला दिया है। उलमा ए किराम व दरगाह मुबारक खां शहीद कमेटी ने ये समय बदला है। उलमा ए किराम व दरगाह मुबारक खां शहीद कमेटी ने जुमे की नमाज को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शुक्रवार (14 मार्च) को होली के मौके पर जुमे की नमाज 2 बजे के बाद अदा की जाएगी।
दरगाह मुबारक खां शहीद आस्ताने पर मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इसमें जनपद के तमाम उलेमा-ए-किराम और मस्जिद के इमाम साहेबान ने भाग लिया। इस बैठक में ये सहमति बनी कि देश व प्रदेश में भाईचारा कायम रखने के लिए रमजान के पाक महीने में 14 मार्च को होली का त्यौहार पड़ रहा है, उसी दिन जुमा भी है। इस कारण मुस्लिम समाज ने अपने हिंदू भाइयों के त्योहार होली पर्व को देखते हुए जुमे की नमाज के समय को दो घंटा आगे रखने का निर्णय लिया है।
आपस में भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में गोरखपुर शहर और उसके आसपास की मस्जिद में जुमे की नमाज दोपहर 2 बजे से अदा की जाएगी।