पलपल इंडिया प्रतिनिधि,अमरोहा। मोहल्ला नाई स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस के रूम में प्रेमी ने बेवफाई के शक में अपनी प्रेमीका की गोली मार का हत्या कर दी। यूपी के अमरोहा जिले में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए होटल में बुलाया था। यहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी।
दरअसल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। हत्या के बाद शख्स ने खुद को पुलिस की हवाले कर दिया। इस मामले में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और इसकी जानकारी दी। मामले के बारे में पता चलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घटना से जुड़े हर पहलू के बारे जांच करने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम की टीम को बुलाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि प्रेमी अनुज चौधरी बछरायूं थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसको शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। इस वजह से उसने अपनी प्रेमिका को फोन करके गजरौला के मोहल्ला नाई में स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस में बुलाया था। यहां गेस्ट हाउस के रूम में उसने प्रेमिका के सिर में गोली मार दी। वहीं प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।