बेटी से रेप के जुर्म में दोषी पिता ने जेल में लगाई फांसी, 2 दिन पहले डबल उम्रकैद की मिली थी सजा

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित जिला जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। कैदी अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप मामले में दोषी पाया गया था। कैदी को 2 दिन पहले डबल उम्रकैद की सजा मिली थी।

बताया जा रहा है की यहां एक कैदी ने अपने पैजामे के नाड़े से फांसी का फंदा बनाया और उसमें लटक गया। कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कैदी को अपनी ही नाबालिग बेटी से रेप का दोषी माना गया था।

4 साल से जेल में बंद था शख्स

दरअसल सजायाफ्ता कैदी अपनी ही 7 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के जुर्म में डबल उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसे महज़ दो दिन पहले ही खंडवा जिला अदालत ने दोहरे कारावास की सजा सुनाई थी। कैदी पिछले 4 साल से जेल में बंद था और उसने अपने बैरक के पीछे पायजामे की नाड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई और खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही इस मामले की जांच के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस जेल परिसर पहुंचे हैं।

मामले की सुनवाई के दौरान ही पीड़ित नाबालिग की भी मौत हो गई थी। घटना को लेकर जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि आत्महत्या करने वाला कैदी विगत 2021 से हमारी जेल ने बंद था। दो दिन पहले ही उसे कोर्ट ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का दोषी पाकर दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कैदी ने शाम के वक्त बैरक के पीछे खुद के लोवर के नाड़े से फांसी लगा ली। नियमानुसार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले की जांच करवाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *