Airtel के बाद रिलायंस जियो ने एलन मस्क से मिलाया हाथ, यूजर्स को मिलेगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने 45 करोड़ से अधिक ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। रिलायसं जियो की तरफ से बड़ा ऐलान सामने आया है। जियो ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप की है। जियो के इस ऐलान के बाद उम्मीद है कि जल्द ही देश में सैटेलाइट बेस्ड हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मिल सकती है।

जियो की तरफ से बुधवार को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया गया। जियो ने स्पेसएक्स के साथ यह पार्टनरशिप भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को उपलब्ध कराने के लिए की है। जियो के इस समझौते के बाद अब जल्द ही देश में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस मिलने की उम्मीद है।

रिलायंस जियो से एक दिन पहले एयरटेल ने भी स्टारलिंक के साथ डील करने का ऐलान किया था। फिलहाल दोनों ही कंपनियों की तरफ से स्पेसएक्स के साथ किया गया यह समझौता इस बात पर निर्भर करता है कि एलन मस्क की कंपनी को भारत में स्टारलिंक की सेवाएं बेचने के लिए सरकारी मंजूरी मिले।

दूर-दराज इलाकों होगी इंटरनेट की पहुंच

जियो ने जानकारी देते हुए बताया की स्पेसएक्स के साथ साझेदारी का एक मात्र उद्देश्य देश के उन दूर दराज इलाकों, ग्रामीण क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस को पहुंचाना है जो अभी भी इंटरनेट की पहुंच से दूर हैं। आपको बता दें कि इस समय रिलायंस जियो दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा ट्रैफिक वाला मोबाइल ऑपरेटर है, वहीं दूसरी तरफ एलन मस्क की स्पेसएक्स लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट सर्विस में सबसे बड़ी और नंबर एक कंपनी है। दोंनों कंपनियों की इस नई डील से डिजिटल वर्ल्ड में एक नई क्रांति देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *