पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दालचीनी सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि एक बेहतरीन हेयर ट्रीटमेंट भी है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है डैंड्रफ कम करता है और बालों को मजबूत बनाता है। हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए दालचीनी पाउडर को नारियल तेल शहद एलोवेरा या अंडे के साथ मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं। इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाने से बाल घने और हेल्दी बने रहते हैं।
दालचीनी बल्कि बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाला एक प्राकृतिक हर्बल टॉनिक भी है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और नई ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। इसका इस्तेमाल बालों के बेहतर विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। आइए जानते हैं कि दालचीनी का इस्तेमाल करके बालों को कैसे स्वस्थ बनाया जा सकता है।
एक चम्मच दालचीनी पाउडर, दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे 20-30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से धोएं। इसे हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें।
दो चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच जैतून का तेल को मिलाकर पेस्ट बनाएं और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
एक अंडा, एक चम्मच दालचीनी पाउडर और एक चम्मच बादाम तेल को मिलाकर बालों पर लगाएं और 25-30 मिनट बाद सामान्य पानी से धोएं। यह हेयर मास्क बालों को घना और मजबूत करता है। इसलिए अपनी हेयर केयर रूटीन में दालचीनी को शामिल करें और अपने बालों को स्वस्थ बनाएं।