जबलपुर में 4 युवकों ने लाठी डंडे और रॉड से पीट बुजुर्ग की कर दी हत्या

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर में मंगलवार रात करीब 11 बजे 50 वर्षीय व्यक्ति की तीन-चार लोगों ने लाठी, डंडा और रॉड से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पीड़ित को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम बच्चू राम नुनिया है। वह प्राइवेट जॉब करता था। मढ़ोताल थाना के प्रभात नगर में रहने वाले बच्चूराम के हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम गठित की गई है। काम से आने के बाद 50 वर्षीय बच्चू लाल रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था।

करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद मृतक का कुछ लोगों से धक्का लग जाने को लेकर विवाद हो गया। बच्चू ने हत्यारों से माफी भी मांगी। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि चार आरोपियों ने लाठी, डंडे और रॉड से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद सड़क किनारे पड़े बच्चू पर कुछ लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने बच्चू को जिला अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर घायल बच्चू से जब हमलावरों के बारे में पूछा गया तो उसने राजीबा रेवाड़ी, अंकित, मुकेश और सर्विस अहिरवार से विवाद की बात कही। जानकारी मिलते ही मढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया

HIGHLIGHTS

  • धक्का लगने के विवाद में हत्या
  • बुजुर्ग को चार आरोपियों ने लाठी डंडे से पीटा
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *