पश्चिम मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों के लिए रेलवे ने निकाली कई स्पेशल ट्रेनें

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पश्चिम मध्य रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रमुख स्थानों को जोड़ेंगी और यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगी।

इस क्रम में रेलवे ने रीवा, रानी कमलापति, दानापुर, जबलपुर, कोटा, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ने वाली ट्रेनें शुरू की हैं। इन ट्रेनों का आरक्षण कंप्यूटरीकृत केंद्रों या IRCTC वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है। रेलवे का यह कदम होली के दौरान यात्रियों की सहूलियत के लिए उठाया गया है।

रीवा-रानी कमलापति स्पेशल

आपको बता दे ट्रेन 01704 रीवा से 16 मार्च को शाम 6:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन 01703 रानी कमलापति से 17 मार्च को सुबह 6:15 बजे रवाना होकर शाम 5:10 बजे रीवा पहुंचेगी।

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल

वहीँ ट्रेन 01663 रानी कमलापति से 12 और 15 मार्च को दोपहर 2:25 बजे चलेगी, अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 01662 दानापुर से 13 और 16 मार्च को सुबह 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे रानी कमलापति आएगी।

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल

रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 02186 रीवा से 12 मार्च को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 02185 रानी कमलापति से रात 10:15 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

जबलपुर-दानापुर स्पेशल

इसके साथ ही ट्रेन 01705 जबलपुर से 11 मार्च को शाम 7:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 01706 दानापुर से 12 मार्च को सुबह 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन रात 3:40 बजे जबलपुर आएगी।

कोटा-दानापुर स्पेशल

ट्रेन 09817 कोटा से 15 मार्च को रात 9:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 6:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। ट्रेन 09818 दानापुर से 16 मार्च को रात 9:15 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10:25 बजे कोटा आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *