एलपीजी गैस से कर रहे थे खिलवाड़, रील बनाते समय ब्लास्ट में झुलसे युवक ने तोड़ दिया दम, युवती की हालत गंभीर

By: PalPal India News
March 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। ग्वालियर के लेगेसी प्लाजा में रील बनाते समय हुआ ब्लास्ट हादसे में घायल हुए युवक की आज मौत हो गई। वहीँ युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों रात को सवा दो बजे रील बनाने के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस निकालते हुए वीडियो शूट कर रहे थे।

गोला का मंदिर की भिंड रोड पर द लेगेसी प्लाजा में पांच दिन पहले रात को सवा दो बजे रील बनाने के चक्कर में हुए एलपीजी ब्लास्ट में सातवें माले पर रहने वाली 34 वर्षीय रंजना राणा पत्नी संजीव राणा और उसका रिश्तेदार अनिल राणा गंभीर रूप से झुलसे थे। आपको बता दे बीती रात लगभग दो बजे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, वहीं युवती की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया है।

सीएफएल जलाते ही हो गया धमाका

काफी मात्रा में गैस रिस जाने के बाद उन्होंने तेज रोशनी के लिए सीएफएल जलाने के लिए स्विच्ड दबाया और उसमें हुई स्पार्किंग से ब्लास्ट हो गया। इसमें पूरी बिल्डिंग के खिड़की, दरवाजे तथा ग्रिल उखड़ गए।

रसोई गैस से वीडियो में स्पेशल इफेक्ट डालने का था आईडिया

ब्लास्ट के बाद युवक अनिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसने अपने मृत्यु पूर्व अंतिम बयान में पुलिस को यही बताया था कि रंजना को धुएं के बीच से निकलते हुए एक वीडियो शूट करना था। इसमें धुंए के हल्के बादलों का इफेक्ट डालने के लिए अनिल को यह विचार आया। उसने कुछ समय पहले भी गैस लीक कर ऐसा वीडियो बनाया था। उसकी बात सुनकर रंजना भी राजी हो गई। उन्होंने तय किया कि रात को सभी के सो जाने के बाद वो ऐसा वीडियो बनाएंगे, लेकिन वीडियो को आकर्षक बनाने के चक्कर में उन्होंने अधिक गैस उड़ा दी और यह धमाका हो गया।

सात किलो एलपीजी रिसी, फिर हुआ धमाका

रील वीडियो बनाने में स्पेशल इफेक्ट देने के चक्कर में दोनों ने मिलकर सात किलो एलपीजी लीक कर दी। गैस रिस कर पूरे फ्लैट में फैल गई और लाइट जलाते ही ब्लास्ट हो गया। जब उन दोनों के मोबाइल खंगाले गए तो सामने आया कि उन्होंने कुल 23 वीडियो बनाए हैं। इसमें कुछ वीडियो 30 से 40 सेकंड के थे, वहीं कुछ सिर्फ 15 से 20 सेकेंड के वीडियो बनाए थे। रात दो बजे तक उन्होंने कुल 23 वीडियो शूट किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *