MP में भीषण सड़क हादसा: गैस टैंकर ने दो वाहनों को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत

By: PalPal India News
March 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के धार जिले में दिल दहला देने वाले भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक गैस टैंकर ने दो वाहनों को टक्कर मार दी है जिससे 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

दरअसल एक गैस टैंकर ने 2 चार पहिया वाहनों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर आई है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर फंसे हुए लोगों को क्रेन की मदद से वाहनों से बाहर निकाला गया है।

गलत दिशा से आ रहा था टैंकर

पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया की ये हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ जब एक गैस टैंकर बदनावर-उज्जैन राजमार्ग पर बामनसुता गांव के पास एक सड़क पर गलत दिशा से आ रहा था। इस दौरान टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार और जीप को टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

4 लोगों ने मौके पर दम तोड़ा

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य लोगों ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू करमे के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान में मदद की। इस दौरान फंसे हुए लोगों को क्रेन की मदद से वाहनों से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *