ब्रिटिश युवती दिल्ली में हुई हैवानियत का शिकार, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By: PalPal India News
March 13, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली में एक ब्रिटिश युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर एक दोस्त से मिलने भारत आई थी। इस दौरान युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया के जरिये हुई थी बात

पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई। इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए इंडिया आई। युवती ने ही दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी बुक करवाया था। मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल में पहुंचे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ की

दिल्ली में ब्रिटिश युवती ने रेप के साथ ही एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ की भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि घटना के दौरान युवती ने चिल्लाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई। तभी एक और युवक उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की।

दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *