रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 92,000 रुपये के पार

By: PalPal India News
March 16, 2025

नासिक: शादी के सीजन से पहले सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला है। शनिवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत कर सहित ₹92,455 तक पहुंच गई, जो शुक्रवार को ₹91,600 थी। नासिक और जलगांव के व्यापारियों का मानना है कि आगामी दिनों में सोने के दाम और बढ़ सकते हैं।

जलगांव अपनी शुद्ध सोने की गुणवत्ता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है।  जलगांव के आभूषण बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले आभूषण उचित दरों पर उपलब्ध हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रुझान जारी रहा तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और ऊंचे स्तर पर पहुंच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *