हॉलीवुड एक्ट्रेस हैली बेरी ने बढ़ती उम्र को रोकने के लिए साझा किया अपना सीक्रेट

By: PalPal India News
March 17, 2025

बढ़ती उम्र को स्वीकार करना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैली बेरी, जो अपनी फिटनेस और जवां दिखने के लिए जानी जाती हैं, हाल ही में टेस्टोस्टेरोन थेरेपी के बारे में खुलकर बात की। 57 वर्षीय ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ने एक पॉडकास्ट में बताया कि इस थेरेपी से उन्हें कितने सकारात्मक बदलाव महसूस हुए।

हैली बेरी ने स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्हें इस थेरेपी को लेकर संदेह था। उन्होंने सोचा, “कहीं इसका कोई बुरा असर न हो, जैसे शरीर पर अनचाहे बाल आना।” लेकिन जब उन्होंने इसे आजमाया, तो नतीजे चौंकाने वाले थे। “मुझे जबरदस्त ऊर्जा महसूस हो रही है, मेरी मानसिक स्पष्टता बेहतर हो गई है और मेरी कामेच्छा भी लौट आई है,” उन्होंने कहा।

उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में खासकर मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद टेस्टोस्टेरोन का स्तर धीरे-धीरे घटने लगता है। इसके कारण थकान, मानसिक भ्रम, मूड स्विंग्स और कमज़ोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) पहले से मौजूद है, लेकिन अब टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंटेशन भी लोकप्रिय हो रहा है। यह सिर्फ सेक्स ड्राइव ही नहीं, बल्कि ऊर्जा, मानसिक स्वास्थ्य और मांसपेशियों की मजबूती को भी बढ़ाने में मदद करता है।

हैली बेरी के इस खुलासे ने महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य को लेकर एक नई चर्चा छेड़ दी है। अब महिलाएं बढ़ती उम्र और मेनोपॉज से जुड़ी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात कर रही हैं और सही समाधान की तलाश कर रही हैं। हैली बेरी ही नहीं, बल्कि ओपरा विन्फ्रे और नाओमी वाट्स जैसी मशहूर हस्तियां भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *