पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी थाने पहुँचीं और पति पर आरोप लगाया कि उसका पति उस पर ऑर्केस्ट्रा में काम करने का दबाव बनाता है और पैसों की मांग करता है।
मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है यहां एक महिला ने अपने पति पर जबरन ऑर्केस्ट्रा में नाचने और पैसा कमाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि पहले उसने लव मैरिज की और अब वो पैसा मांग रहा है और ऑर्केस्ट्रा में काम करने का दवाब बना रहा है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति कहता कि उसके बड़े भाई के ऑर्केस्ट्रा में जाकर डांस करे और पैसा कमा कर मुझे दे तभी वह उसे घर में रहने देगा। उसने तीन महीने के बच्चे का अबॉर्शन भी करवा दिया। उसके भैसुर और ससुर भी उसे धमकी दे रहे हैं। वहीं महिलाध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है, जिसके बाद पति को थाने बुलाया गया है। उसे समझाया जाएगा, इसके बाद भी अगर पत्नी को रखने के लिए तैयार नहीं होता है तो विधि सम्मत करवाई की जाएगी। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट भी करता है। हालाँकि पुलिस ने महिला के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महिला के अनुसार सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले शख्स से दो साल पहले लव मैरिज की थी। शुरुआती एक साल तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अब पति पैसे के लिए दवाब बना रहा है। वह उसे ऑर्केस्ट्रा में काम करने को कह रहा है और ऐसा करने से मना करने पर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके मामा का घर माधोपुर में है। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और पांच साल तक अफेयर चला। बाद में दोनों भागकर दिल्ली चले गए और मंदिर में साल 2022 में प्रेम विवाह किया।