न मालिक ना नौकर, भगवान भरोसे चल रही दुकान, इस दुकान को चला रहे लड्डू गोपाल

By: PalPal India News
March 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। आज का दौर कुछ ऐसा है, जहां लोग आंखों से काजल चुरा कर ले जाते हैं. ऐसे दौर में भी कुछ लोगों को भगवान पर इतना भरोसा है कि वे भगवान के भरोसे पूरी दुकान छोड़ने को तैयार हैं. जी हां जबलपुर के नेपियर टाउन में रहने वाले विजय पांडे लड्डू बनाने का काम करते हैं. उनके लड्डू ज्यादातर लोग भोग लगाने के लिए मंदिरों में ले जाते हैं.

विजय पांडे खुद भी लड्डू गोपाल के बड़े भक्त हैं. वह घर में एक दुकान चलाते थे. इसी दौरान एक आदमी उनके पास आया, उसने बड़े संकोच से अपनी मजबूरी बताई कि उसके पास पैसे नहीं है, लेकिन उस लड्डू ले जाने हैं और पैसे बाद में दे देगा.

विजय पांडेने बताया कि “उस गरीब आदमी की मजबूरी देखकर मेरे मन में यह विचार आया कि यदि मेरी जगह इस दुकान पर खुद लड्डू गोपाल बैठे होते, तो यह आदमी इतना संकोच नहीं करता.” फिर क्या था, इस विचार के बाद विजय पांडे ने दुकान को कुछ इस तरह तैयार किया कि दुकान लड्डू गोपाल के भरोसे छोड़ दिया. विजय पांडे का कहना है कि “उन्होंने कुछ ऐसी व्यवस्था बनाई है कि मिठाई के हर डिब्बे पर पूरी जानकारी लिखी हुई है किस चीज की मिठाई है. इसका दाम कितना है?

पैसा डालने के लिए एक डिब्बा रखा है. ग्राहक खुद अपना हिसाब करके डिब्बे में पैसे डाल सकता है. बची हुई रकम बाजू में रखी है. उसमें से जितना बाकी है, उतना पैसा ले सकता है. जिसके पास पैसा नहीं है, वह भी यहां से मिठाई ले जा सकता है. उसकी श्रद्धा करे तो बाद में पैसा दे दे.” विजय पांडे ने बताया कि मुझे भरोसा है कि लोग लड्डू गोपाल से धोखा नहीं करेंगे. सब कुछ ठीक चलेगा.”

HIGHLIGHTS

  • न मालिक ना नौकर, भगवान भरोसे चल रही दुकान
  • पैसे रखिए लड्डू लेकर जाइए
  • इस दुकान को चला रहे लड्डू गोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *