RBI का बड़ा फैसला: 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे के बावजूद खुलेंगे बैंक

By: PalPal India News
March 18, 2025

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने करदाताओं को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 31 मार्च 2025 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद, सरकारी लेन-देन संभालने वाले सभी एजेंसी बैंक खुले रहेंगे। यह फैसला वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

RBI द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी रसीदों और भुगतानों के सुचारू निपटान के लिए विशेष क्लियरिंग ऑपरेशन किए जाएंगे। इसके तहत, सरकारी चेकों के निपटान के लिए 31 मार्च को विशेष क्लियरिंग आयोजित की जाएगी, जिसके लिए भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (DPSS) आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा।

हालांकि, RBI ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय की असुविधा से बचने के लिए अपने कर भुगतान को समय पर पूरा करें। इसके अलावा, एजेंसी बैंकों को भी वित्तीय वर्ष के समापन से संबंधित विशेष निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 31 मार्च को ईद-उल-फितर के कारण देशभर में बैंक अवकाश घोषित किया गया था, हालांकि, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर सभी राज्यों में सरकारी ट्रांजैक्शंस की सुचारू रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए RBI ने एजेंसी बैंकों को कार्यरत रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *