पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज़ थी की इस आग में 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक हो गई हैं। आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने इस बारें में जानकारी देते हुए बताया की , भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग के बारे में दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने कहा- ‘‘हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।’’