पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जिसके बाद उसके परिवार में उसकी माँ ने दुसरे बच्चे को जन्म दिया। आपको बता दे सिद्धू मूसेवाला का भाई शुभदीप एक साल का हो गया है। इस खास मौके पर शुभदीप का बर्थडे सेलिब्रेशन रखा गया। पूरा परिवार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ केक काटते दिखे।
मूसेवाला के निधन से पूरा परिवार बिखर गया था। इस गम से बाहर आने में परिवार को काफी वक्त लगा। फैमिली में खुशी तब आई जब सिद्धू मूसेवाला के घर पर किलकारियां गूंजी और उनकी मां ने छोटे भाई शुभदीप को जन्म दिया। फिलहाल अब बेबी मूसेवाला एक साल का हो गया है और सिद्धू मूसेवाला के मम्मी-पापा के साथ अच्छा वक्त बिता रहा है। सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप ने सोमवार को अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस दौरान के कई वीडियो सामने आए जिन्हें देखने के बाद लोगों का बस यही कहना है कि बेबी मूसेवाला कितना क्यूट है।
बता दें, पिछले साल अपने बेटे का स्वागत करने के बाद बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की झलक दिखाते हुए पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने पंजाबी में पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘शुभदीप को प्यार करने वाले लाखों लोगों के आशीर्वाद से सर्वशक्तिमान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों को उनके अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’ याद दिला दें कि 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार द्वारा राज्य में वीआईपी संस्कृति पर नकेल कसने की कवायद के तहत उनके सुरक्षा कवर को वापस लेने के एक दिन बाद हुई। सिद्धू ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से चुनाव लड़ा था, लेकिन आप के विजय सिंगला से हार गए थे।