बंदूक की नोक पर एक व्यापारी से लूटे 80 लाख रुपये, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात

By: PalPal India News
March 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बंदूक की नोक पर एक व्यापारी से आरोपी ने 80 लाख रुपये लूट लिए हैं। लूट की इस वारदात की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। बदमाश ने पहले तो व्यापारी का पीछा किया और फिर बंदूक दिखाकर उसने लूट की घटना को अंजाम दिया। बंदूक की नोक पर की गई लूट की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

बंदूक की नोक पर 80 लाख की लूट

CCTV वीडियों में साफ़ देखा जा सकता है की एक शख्स कंधे पर बैग लटकाए हुए जा रहा होता है। तभी एक बदमाश व्यापारी का पीछा करता है। इसी दौरान बदमाश अपनी कमर से बंदूक को निकालता है और पीड़ित को बंदूक दिखाकर रोक लेता है और व्यापारी के कंधे पर रखे हुए बैग को छीनने लगता है। इस दौरान व्यापारी छीना-झपटी भी करता है। इसी दौरान बदमाश बार-बार व्यापारी को बंदूक दिखाता है और फिर बैग छीनकर वहां से जाने लगता है। इस दौरान व्यापारी उसका पीछा भी करता है, लेकिन कुछ फायदा नहीं होता और बदमाश 80 लाख रुपये लूटकर फरार हो जाता है।

सीसीटीवी में दर्ज हुई घटना

आनन-फानन में व्यापारी थाने पहुंचा और उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी निकाल लिया है और मामले की जांच आगे की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *