पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस कारागार जेल में कैदियों को फ्री में सेवा दे रहे एक फिजियोथेरेपिस्ट के पास से नशीले पदार्थ की पुड़िया के साथ नगद केस के साथ जेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जेल पुलिस द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट को सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। वही जानकारी के अनुसार फिजियोथैरेपिस्ट जेल के अंदर परिसर में कैदियों को फ्री सेवा प्रदान किया करता था। जोकि फिजियोथैरेपिस्ट के पास से तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ का मिलना। उसके साथ ही कैश मिलना यह दोनों ही नियमों के विरुद्ध है। जिसको लेकर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा फिजियोथैरेपिस्ट से पूछताछ जारी है। मामले के संबंध में जेल प्रशासन का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसमें वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
HIGHLIGHTS