सलमान खान की फिल्म सिकंदर का एक और गाना हुआ रिलीज़, झूमते नजर आ रहे सलमान और रश्मिका मंदाना

By: PalPal India News
March 18, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सलमान खान की फिल्म सिकंदर का एक और गाना मंगलवार यानी आज रिलीज कर दिया है। 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए फिल्म तैयार है। इस गाने में सलमान और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं। अब जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।

सलमान खान अपनी अगली एक्शन ड्रामा सिकंदर के लिए पूरी तरह तैयार हैं और 28 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मंगलवार को फिल्म का एक और गाना टाइटल ट्रैक सिकंदर नाचे भी रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म का पहला गाना, ‘बम बम भोले’ कुछ दिन पहले होली के ठीक समय पर रिलीज़ किया गया था। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘#SikandarNaache आउट नाउ। यह ट्रैक एक विजुअल और म्यूजिकल दावत है, जिसमें सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल और कातिलाना डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छाए हुए हैं। आपको बता दे इस गाने की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की है। सलमान, रश्मिका, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और अन्य लोगों को गाने की तैयारी और शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करते देखा जा सकता है और यह वीडियो प्रशंसकों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है।

28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सिकंदर

सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के गाने और टीजर रिलीज कर दिया गया है। गानों में सलमान खान को भी खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही रश्मिका भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाती दिख रही हैं। सिकंदर को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *