बंदर ने ट्रेन की छत पर किया आगरा से डबरा तक का सफर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

By: PalPal India News
March 19, 2025

ग्वालियर। ग्वालियर के डबरा रेलवे स्टेशन पर वन विभाग की टीम ने एक बंदर के बच्चे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह बंदर अमृतसर से बिलासपुर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच की छत पर बैठकर सफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि यह आगरा के राजा की मंडी स्टेशन से ट्रेन की छत पर चढ़ गया था और डबरा पहुंचने तक ट्रेन के ऊपर ही सफर करता रहा।

रेलवे कर्मियों ने छह स्टेशनों पर बंदर को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नजर नहीं आया। इस कारण ट्रेन कई जगहों पर रुकी और लेट भी हो गई। जब ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पहुंची, तो इसे रोककर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन बंद की गई, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके बाद बंदर को बिस्किट दिखाकर उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। आखिरकार, डबरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेलवे ने वन विभाग को सूचना दी, और टीम ने सुरक्षित तरीके से बंदर को रेस्क्यू कर लिया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेन की छत पर कई किलोमीटर तक सफर करने के बावजूद बंदर सुरक्षित बच गया, जो राहत की बात है। वन विभाग ने उसे ट्रेन से उतारकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *