पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एमएस धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में धोनी रणबीर कपूर की तरह फिल्म ‘एनिमल’ का लुक बनाये दिख रहे हैं।
43 साल की उम्र में भी धोनी में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता रखते है। वह केवल एक क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि लोगों के लुए आइडियल हैं। 23 मार्च को चेपक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मैच से कुछ दिन पहले धोनी ने धमाकेदार पारी खेली। हाल ही में एक विज्ञापन में धोनी को सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के लुक में देखा गया। सच कहें तो धोनी ने इस लुक में कमाल कर दिया है।
महेंद्र सिंह धोनी पहले भी अपनी हेयरस्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट टीम में खेलना चालू किया था तब भी उनके बाल काफी बड़े थे। उस समय लोग धोनी को उनके छक्को और बड़े बाल ही धोनी की पहचान थे। फैन्स को धोनी का ये लुक काफी पसंद आता था। धोनी के इस लुक को लोग कॉपी भी करते थे। लेकिन कुछ साल बाद ही धोनी ने अपने बालों को कटा दिया जिसके बाद उनके चोटे बालों का लुक लोगों ने अपना लिया अब एक बार फिर धोनी ने एक विज्ञापन के लिए एनिमल लुक को अपनाया है। इस लुक को देख फैन्स को भी पुराने धोनी और उनके लंबे छक्कों की याद आ गई।